आग से दो घर जले, हजारों की क्षति

पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग

10- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा के वार्ड संख्या 09 में गुरुवार की रात आग लगने से दो घर जल गये. घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन के साथ 15 हजार नकद जल गये. अगलगी पीड़ित विधवा कृष्णा देवी पति स्व मटन लाल सिंह व बिरेंद्र प्रसाद सिंह पिता स्व मटन सिंह हैं. पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि जबतक ग्रामीण इकट्ठा होता तबतक सबकुछ जल गया था. हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका. सूचना मिलते ही मुखिया जयकृष्ण सिंह, वार्ड सदस्य सजेंद्र पासवान, हरिओम पासवान अगलगी स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. वहीं सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अगलगी की जानकारी मिली है. संबंधित राजस्व कर्मचारी देवेंद्र कुमार को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट मिलते ही सरकारी मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >