लोक अदालत में मिलता है सस्ता है सुलभ न्याय

लोक अदालत की सफलता के लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित

अररिया. आगामी 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता व प्रचार-प्रसार को लेकर शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. यह प्रेस कांफ्रेंस एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के प्रकोष्ठ में हुआ. प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि सुलभ व सस्ता न्याय पाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आना लाभकारी है. 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निबटाये गये सुलहनीय वादों की अपील नहीं होती है और इसमें किसी भी प्रकार का खर्च पक्षकारों को उठाना नहीं पड़ता है. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका सर्वोपरि है. 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच है. खासकर आपराधिक मामलों में लगभग 4 हजार से अधिक नोटिस पक्षकारों को भेजने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि पक्षकार चाहे तो राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने सुलहनीय वादों का निबटारा आपसी सहमति और रजामंदी से करा सकते हैं. उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर जनहित के लिए है और इससे विवादों का निबटारा सुलभ और सस्ते तरीके से होता है. इसलिए वे इसके प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देंगे. बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद, अधिवक्ता नरेंद्र गुप्ता, विनीत प्रकाश, मनीष कुमार, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश भगत, विकास प्रकाश, विकास कुमार, मुन्ना जी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >