मारपीट में तीन लोग घायल

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर पंचायत अंतर्गत टपरा टोला वार्ड संख्या 11 में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें सिकंदर आलम, सुहानी खातून और मो. इबरान शामिल हैं. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया व गोली भी चलाई, जो सिकंदर आलम के सिर को छूते हुए निकल गयी. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरगामा में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल, अररिया रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

——-

द्विजदेनी खेल मैदान का अतिक्रमण

फारबिसगंज. द्विजदेनी खेल मैदान को अवैध रूप से अतिक्रमित कर गिट्टी, बालू, सीमेंट का डीपो बना दिया गया है. इससे बच्चों को खेलने में परेशानी हो रही है और स्थानीय लोग भी धूल से परेशान हैं. विद्यालय प्रशासन मौन है, जबकि स्थानीय लोगों ने एसडीओ को लिखित आवेदन दिया था. कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनु मानव ने कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.32

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >