नेपाल के झुमका जेल से फरार दो अपराधी तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार, एक फरार

दो बाइक इंडियन नंबर की, तो एक बाइक में नेपाली नंबर

फारबिसगंज. पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी जिला के झुमका जेल से विगत डेढ़ महीने पूर्व फरार हुए दो अपराधी को बथनाहा थाना की पुलिस ने चोरी के तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक अपराधी मौके से भाग निकला. गिरफ्तार दोनों अपराधियों से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में गहन पूछताछ की. गिरफ्तार दोनों अपराधी से पूछताछ के बाद एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनो अपराधी का नाम पिंटू कुमार यादव 29 वर्ष पिता विद्यानंद यादव साकिन देवानगंज जिला सुनसरी नेपाल व उमेश कुमार मेहता 28 वर्ष पिता कृष्ण मोहन मेहता साकिन कप्तानगंज वार्ड संख्या 04 थाना देवानगंज जिला सुनसरी नेपाल निवासी बताया जाता है. जबकि फरार होने वाले अपराधी का नाम अनिल यादव पिता सत्यनारायण यादव,साकिन सिनवानी वार्ड संख्या 07 थाना देवानगंज जिला सुनसरी नेपाल निवासी बताया जाता है. एसडीपीओ श्री साहा ने बताया कि बथनाहा पुलिस को मध्य रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति शायम नगर कजरा मोड़ के समीप चोरी के बाइक को बेचने का योजना बना रहा है. बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार ने उन्हें व एसपी को इसकी सूचना दी. एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके द्वारा बथनाहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल बथनाध्यक्ष के अलावा पुअनि श्यामली कुमारी, राजीव कुमार व थाना के पुलिस बल व सीएपीएफ ने छापेमारी कर पिंटू कुमार यादव व उमेश कुमार मेहता थाना देवानगंज जिला सुनसरी नेपाल निवासी को चोरी के दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य अपराधी चोरी का एक बाइक छोर कर भागने में सफल हो गया. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के अलावा सर्किल इंस्पेक्टर महादेव कामत,बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू मौजूद थे.

दो बाइक इंडियन नंबर की, तो एक बाइक में नेपाली नंबर

एसडीपीओ ने बताया कि बाइक छोड़ कर फरार होने वाले अपराधी का नाम अनिल यादव पिता सत्यनारायण यादव ग्राम सिनवानी वार्ड संख्या 07 थाना देवानगंज जिला सुनसरी नेपाल निवासी बताया जाता है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने बरामद बाइक का कोई वैद्य कागजात नही दिखाया. बरामद बाइक में दो इंडियन नंबर का व एक नेपाली नंबर का बाइक है. गिरफ्तार अपराधी ने 10 अक्तूबर की संध्या बथनाहा वीरपुर चौक से अपाची बाइक की चोरी कर वीरपुर के बलभद्रपुर से पल्सर बाइक का चोरी किया. जबकि होंडा बाइक नेपाल से चोरी किया था. गिरफ्तार अपराधी नेपाल से चोरी किये गये बाइक को भारत मे व भारत से चोरी किये गये बाइक को नेपाल में नंबर प्लेट बदल कर बिक्री कर देता था.

झुमका से जेल ब्रेक कर फरार हुए थे अपराधी

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी फरार अपराधी विगत डेढ़ महीने पूर्व पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी जिला के झुमका जेल से फरार हुए था, जिसके बाद बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी उमेश मेहता को नेपाल में 34 महीना का सजा हुआ था, लगभग 12 महीना जेल में रह कर फरार हुआ था. जबकि पिंटू यादव को नेपाल में 03 वर्ष का सजा हुआ था, लगभग 15 महीना जेल में रहने के बाद जेल से फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

पुलिस लाइन अररिया में पालना घर का किया गया उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं के लिए सौगात

जिले में एलपीजी सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, तीन एजेंसी पर छापामारीप्रतिनिधि, अररियाजिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने के लिये जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. प्रशासनिक स्तर से इसके लिये कई जरूरी पहल किये गये हैं. जिले के सभी पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. वहीं नगर परिषद व नगर पंचायत इलाकों में तीन तीन वार्डों को मिलाकर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा जिले के तीन गैस एजेंसी पर छापामारी की गयी. लेकिन कहीं से भी कोई शिकायत का मामला सामने नहीं आया. गौरतलब है कि उपभोक्ताओं को सुविधाजनक रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिये संचालित जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 509 उपभोक्ताओं की शिकायत प्राप्त हुई है. इसमें 453 शिकायतों का निष्पादन हो चुका है. शेष 56 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिये संबंधित एजेंसी को जरूरी निर्देश दिये गये हैं. जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, अररियाजिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन व कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन कराने हेतु जीविका के माध्यम से सहमति पत्र प्राप्त करने संबंधी माामलों के प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अप्रैल माह तक विद्युत प्रमंडल अररिया को 212 व विद्युत प्रमंडल फारबिसगंज में 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर वेंडर चयन की प्रक्रिया को तेज करते हुए लाभुकों को प्रोत्साहित किया जाये. उन्होंने सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिये संबंधित शाखा प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया व मीटर रीडर के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये. कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिये मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु प्रखंडवार जीविका समूहों के माध्यम से सहमति पत्र भरवाने की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गयी. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज राजेश प्रियदर्शी सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. नीट की परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठकफोटो-1-बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्यप्रतिनिधि, अररियाजिले में नीट यूजी 2026 की परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला समन्वय समिति समिति की बैठक मंगलार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि यह परीक्षा 3 मई रविवार को एनटीए द्वारा आयोजित किया जायेगा. बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलूओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने सभी केंद्रों पर विधि व्यवस्था के संधारणस को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) सहित एनटीए के गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान का सख्ती पूर्वक सत्यापन किया जाना चाहिये. साथ ही सभी केंद्राधीक्षक संबंधित अपने केंद्र पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बैठक में परीक्षा केंद्रों तक यातायात के सुगम इंतजाम सुनिश्चित कराने, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा बनाये रखने के लिये जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये. बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन नवनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार, नोडल पदाधिकारी कुमार राघवेंद्र सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक सहित अन्य मौजूद थे. पुलिस लाइन अररिया में पालनाघर का किया गया उद्घाटन, कामकाजी म

सूखा नशा के खिलाफ अररिया पुलिस का ऑपरेशन प्रहार

जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

यह भी पढ़ें >