मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा में लिया भाग

41-प्रतिनिधि, सिकटी

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन व भारतीय सेना के सम्मान में बरदाहा मंडल भाजपा अध्यक्ष कुमोद झा की अध्यक्षता में सोमवार को निकाली गयी. कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. भव्य तिरंगा यात्रा बरदाहा पंचायत के ढ़ेगरी गांव, से निकाला गया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तिरंगा हाथ मे लेकर सम्मलित होते गये. तिरंगा यात्रा की अगुवाई में कनकलता देवी, अजय कुमार मंडल, ललित सिंह, विजय कुमार मंडल, देवनारायण विश्वास, देवनारायण शाह, महेंद्र ततमा, प्रेम किशोर चौधरी, मनोज झा, कृति आनंद झा, माधव मिश्रा, शेखर झा, प्रकाश झा, देवानंद मंडल व पवन मंडल शामिल थे.

————-

वीर सपूतों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

फोटो:42- कार्यक्रम में

प्रतिनिधि, फारबिसगंज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर व अमर शहीद वीर सपूतों के सम्मान में धर्मशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद साह के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने व संचालन अररिया नप के उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने किया. कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगो ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर अमर शहीद वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुये वीर सपूतों के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर, जिला प्रवक्ता प्रोफेसर गणेश ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, अररिया नप के उप मुख्य पार्षद गौतम साह, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लक्ष्मी रंजन, नीलिमा साह, राजेंद्र यादव, नागेश्वर प्रसाद यादव, चंद्रकला देवी, जितेंद्र साह, राजेंद्र झा, मोहन दास मथुराजी, शित्यानंद ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने संबोधित किया. जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सम्राट, सुनील चौरसिया, मृत्युंजय झा, रजत रंजन उर्फ राजू साह, गंगा प्रसाद सह, परमानंद मंडल,न गर पार्षद हेमंत कुमार उर्फ संजय कुमार, दिलीप चौहान, स्मृति झा, संतोषी देवी, रीता कुमारी, रेणु मंडल, निशा कुमारी, पूनम देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >