पूर्व मंत्री को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री

नरपतगंज. नरपतगंज मुख्यालय स्थित सरला सत्यनारायण यादव महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व सत्यनारायण यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उनकी याद में एक समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व विधायक दयानंद यादव ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए बताया कि वह 1967 से लेकर 77 तक नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. नहरों का निर्माण करवाने में उनकी अहम भूमिका रही. वह हमेशा समाज की अंतिम पंक्ति के लाचार व गरीब लोगों की मदद में जुटे रहे. उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्शों पर आज के युवाओं को चलने की जरूरत है. वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन काल पर चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनंदन यादव व मंच का संचालन प्राचार्य प्रो मोकीम आलम ने किया. मौके पर विधायक देवयंती यादव, पूर्व विधायक दयानंद यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, विश्वमोहन कुमार, रमेशचंद्र यादव, ई बबलू यादव, मनीष यादव, धनंजय यादव, जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, ननकी यादव, इंद्रानंद पासवान, अशोक प्रिंस, अनंत राय, जेडी यादव,आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >