दादी रतन मोहिनी जी को दी श्रद्धांजलि

यादें आपकी खुशबू बनकर जीवन को सदा महकाती रहेगी

अररिया. शक्तियों से सजी ज्ञान रतन की धनी मुस्कुराती छवि ममता से धनी प्यारी दादी रतन मोहिनी जी जो पूरे विश्व के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निर्देशिका थी. उनकी पहली स्मृति दिवस जो विश्व एकता दिवस के रूप में अररिया आरएस स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में मनायी गयी. उन्हें श्रद्धांजलि देने के पश्चात राजयोगिनी उर्मिला बहन ने कहा कि उन्होंने 1936 में स्थापना के समय ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी व 101 वर्षों तक अपना जीवन इस ईश्वरीय सेवा में अर्पित कर दिया. आपकी शिक्षा सदा हमारा पथ प्रदर्शित करती रहेगी. यादें आपकी खुशबू बनकर जीवन को सदा महकाती रहेगी. यह बातें संजय गुप्ता ने कही है. काफी संख्या में लोगों ने दादी को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राजमुनी शाह, संजय शाह, रामाधार शाह, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, शर्मीला गुप्ता, प्रभावती साह, अक्की साह, फुलमनी बहन, सीमा बहन, सुनीता देवी, चंदा बहन, दीपिका बहन, शारदा देवी, राजमणि देवी, अनुकृति देवी, मनोज गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >