अररिया में परिवहन विभाग का राजस्व संग्रहण सुस्त, जुलाई तक लक्ष्य का सिर्फ 28.32% हासिल

अररिया डीएम ने परिवहन विभाग को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और बसों में अधिक किराया वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अररिया : अररिया जिले में परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण की रफ्तार धीमी है. जुलाई तक विभाग निर्धारित वार्षिक राजस्व लक्ष्य का महज 28.32 प्रतिशत ही हासिल कर सका है. इसे लेकर जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने परिवहन विभाग को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों पर कार्रवाई

परिवहन विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिलेभर में बसों का औचक निरीक्षण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों से निर्धारित किराये से अधिक राशि वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ जुर्माना समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाए.

बसों में निर्धारित किराया सारणी प्रदर्शित कराने और यात्रियों से केवल अनुमन्य किराया ही वसूलने का अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है.

लाइसेंस और निबंधन के लंबित मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस और निबंधन प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाएं और पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए.

जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का निर्देश

शहरी क्षेत्रों में यातायात दबाव और जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर प्रभावी ट्रैफिक रेगुलेशन सुनिश्चित करने को कहा गया है. आवश्यकता के अनुसार प्रवर्तन कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया.

हिट एंड रन मामलों में जल्द मिलेगा मुआवजा

हिट एंड रन से जुड़े मामलों में पात्र लाभुकों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित संचिकाओं का बिना विलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि परिवहन विभाग से जुड़े आम लोगों के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है. लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए.

अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >