छापेमारी कर तीन लाेगों को किया गिरफ्तार

जोकीहाट पुलिस ने की कार्रवाई

जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार की देर रात अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. पुअनि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मेंटेनेंस वारंटी असरफ पिता दबीर, घर करबोला, भेभड़ा है. दूसरा मुजफ्फर पिता तसलीम, ग्राम धनपुरा व तीसरा प्रकाश झा पिता कृषण मोहन झा, दोनों घर नगर पंचायत जोकीहाट निवासी है. गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर नीतेश सिंह व नुसरत परवीन शामिल थे.

घूरना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

नरपतगंज. घूरना थाना क्षेत्र के बबुआन पंचायत स्थित डूमरबन्ना वार्ड संख्या चार से घूरना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया. बबुआन पंचायत के डुमरबन्ना वार्ड संख्या चार निवासी नूनू लाल पासवान के पुत्र सुबोध कुमार पासवान पूर्व कांड का आरोपित था. उस पर न्यायालय से वारंट निर्गत था, जिसे घूरना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर घूरना थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >