17.27 लाख जाली नोटों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

17.27 लाख जाली नोटों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

अररिया: जोगबनी में शनिवार की रात्रि नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल पुलिस के नारकोटिक्स की टीम ने नेपाल के प्रदेश संख्या दो के बारा के महागढ़ीमाई से 17 लाख 27 हजार रुपये के नकली करेंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

नेपाल नारकोटिक्स ब्यूरो के प्रवक्ता एसपी प्रवीण धिताल ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि नशीली दवाओं की बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है. जांच के क्रम में हमारी टीम ने जाली नोटों के तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर मोतिहारी के सुधीर कुशवाहा व दो नेपाली नागरिक बारा जिले के मनोज साह व नरेंद्र प्रसाद कुशवाहा है.

इन जाली नोटों के तस्करों के पास से 15 लाख 44 हजार नकली नेपाली नोट व 01 लाख 83 हजार नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई. नेपाल पुलिस ने बताया की इनके पास एक हजार व 100 के नकली नेपाली व पांच सौ व पचास के नकली भारतीय रुपये बरामद हुआ है. तीनों तस्करों को जिला मुख्यालय में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >