दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

अररिया. बेरगाछी-गेरकी चौक के पास शुक्रवार शाम दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए. पीछे से एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे हादसा हुआ. हादसे में चकई निवासी शेख इमरान, शेख इश्तियाक व शेख मीणा गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद शेख इश्तियाक व शेख मीणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं शेख इमरान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहर

अररिया. महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहर खा लिया. जानकारी के अनुसार पति से विवाद के बाद बीवी शाजिया प्रवीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद जब उसे बेचैनी व उल्टी होने लगी तो परिजनों को मामले की जानकारी मिली. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सक के अनुसार महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद घटना की सूचना महलगांव थाना को भेज दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >