ज्वेलरी दुकान से हजारों की चोरी

दुकानदार ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

फारबिसगंज. शहर के सदर रोड में स्थित नइम ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी की दुकान के छत को काट कर चांदी के जेवरात सहित 30 हजार रुपये के चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार नइम अंसारी ने कहा कि बुधवार की शाम वे अपने दुकान को बढ़ा कर घर चले गये. गुरुवार की सुबह 10 बजे जब वे दुकान खोलने आये जैसे शटर उठा कर दुकान के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान के छत का चदरा व अंदर का सीलिंग कटा हुआ है और दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा है. जेवर व नकद राशि गायब है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 07 भर चांदी के जेवरात व नकद 1500 रुपये की चोरी कर ली है. बताया कि अज्ञात चोरों ने नकद सहित लगभग 30 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने सदल-बल पहुंच कर पीड़ित दुकानदार से घटित चोरी की घटना की जानकारी ली.

—–

11.5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने गुरुवार को शहर के फुलवरिया हाट के समीप स्थित एक आवासीय परिसर में छापामारी कर 11.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी दिलीप दास पिता महानंद दास फुलवरिया हाट वार्ड संख्या 06 थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >