इस वर्ष अररिया से 190 लोग जायेंगे हज करने

बिहार राज्य हज कमेटी ने दिया प्रशिक्षण

आजमीन ए हज को लेकर दिया प्रशिक्षण अररिया. बिहार राज्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पटना के निर्देश पर बिहार राज्य हज कमेटी ने इस वर्ष अररिया से जाने वाले आजमीन ए हज के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. अररिया मुख्यालय स्थित मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया में सोमवार को आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में मो रिजवान आलम ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर मौजूद आजमीन ए हज को हज के दौरान मक्का व मदीना में किए जाने वाले तमाम अरकान की जानकारी विस्तार से दी गई. ताकि हज के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो, अररिया जिला से इस वर्ष कुल 190 हज यात्री हज के लिए जाएंगे. ,जिनके तमाम कागजात और शर्तें पूरी कर ली गई है. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण सह दुआइया नसिस्त में सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अररिया सुबोध कुमार शामिल हुए. मौके पर उन्होंने हज पर जाने वाले तमाम हानियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप का हज का सफर कामयाब हो व तमाम अरकान की अदायगी बेहतर तरीके से हो ये मेरी दुआ है. उन्होंने तमाम लोगों से अपील की हज के दौरान काफी संयमित होकर रहें. किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी से बचें. अगर किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वहां मौजूद लोगों से मदद लें. वहां सभी खुद्दाम आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं. इसलिए किसी भी तरह के अफवाह व अफरातफरी के माहौल से बचे. उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जिला ,राज्य और मुल्क और दुनिया में अमन शांति और आपसी प्रेम भाइचारगी की दुआ करेंगे. मालूम हो कि विभिन्न तंजिमों के द्वारा भी हज का अलग अलग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >