एक लाख रुपये व लाखों के जेवरात की चोरी

थाना में दिया आवेदन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 में एक घर का ताला तोड़कर 05 लाख से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कई बिंदुओं की जांच पड़ताल की. वहीं पीड़ित गृहस्वामी ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित फतेहपुर वार्ड संख्या 17 निवासी नवीन सिंह पिता स्व चिंतानंद सिंह 31 दिसंबर की रात अपनी बेटी के घर पटना गए हुए थे. उसकी पत्नी घर में अकेली थी. रात में अज्ञात चोरों ने जिस कमरे में उसकी पत्नी सोई हुई थी उस कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया. एक कमरे का ताला तोड़कर बिछावन के नीचे रखें एक लाख नगदी सहित करीब दो भरी सोना व चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया. जब सुबह कमरा खोलना चाहा तो कमरा बाहर से नहीं खुलने पर आसपास लोगों को जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही लोगों ने पहुंचकर कमरा खोला. इसके बाद दूसरा कमरा का ताला टूटा हुआ पाया गया. जब अंदर पहुंचा तो नगद, जेवरात सहित 05 लाख की सामान चोरी कर लिया गया. मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >