हनुमान जयंती पर माहौल हुआ भक्तिमय

श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत स्थित महथावा बाजार के बुद्ध चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे बाजार का वातावरण भक्तिमय हो गया. चारों ओर जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित धर्मेंद्र झा के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. जिसमें श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. —–

चैती दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित चैती दुर्गा माता की प्रतिमा गुरुवार को धूमधाम व जुलूस के साथ विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं के द्वारा जुलूस निकाली गई. हाथ में झंडा के साथ परंपरागत तरीके से जयकारा लगाते भक्तों की टोली ने विशाल जुलूस निकालकर मां दुर्गे को नम आंखों से विदाई दी. विसर्जन के साथ ही चैती नवरात्र का समापन हो गया गाजे-बाजे व जय मां दुर्गे, जय श्री राम, अगले वर्ष फिर आना माता की उद्घोष के साथ नरपतगंज के सुरसर नदी में विसर्जित कर दिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, एसआइ रमेश कुमार सिंह व पुलिस बल के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखें मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, रंजीत कुमार पोद्दार, आलोक कुमार, ओमप्रकाश यादव, राजीव कुमार पोद्दार, प्रणव साह, संजय यादव, नितेश साह, पवन यादव, प्रवेश पोद्दार, गौरव साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.12

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >