ठाकुरगंज अररिया रेल लाइन को शीघ्र पूरा किया जाये

कटिहार रेलमंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक

17-प्रतिनिधि, अररिया अररिया सांसद प्रतिनिधि (रेल) के रूप में राजा मिश्रा ने विभिन्न मुद्दों को उठाया और अपने क्षेत्र की रेल से संबंधित मांगों को रखा. रेल प्रशासन ने सभी की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना व उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. राजा मिश्रा ने उन्होंने कहा कि जोगबनी से कोलकाता त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रतिदिन करते हुए इसे एलएचबी कोच से बदला जाये. जोगबनी कटिहार पर चल रही पैसेंजर ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया जाये. साथ ही भीड़ को देखते हुए डीएमयू रैक की जगह 12 डब्बे वाली आइसीएफ कोच चलायी जाये. जोगबनी सिलीगुड़ी टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव अररिया कोर्ट स्टेशन पर दिया जाये. ठाकुरगंज अररिया रेल लाइन को शीघ्रता से पूरा कर इसका लोकार्पण किया जाये. अररिया- फारबिसगंज स्टेशन पर राष्ट्रीय झंडा लगाया जाये. जोगबनी पेट लाइन का काम त्वरित पूरा किया जाये. जोगबनी से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ट्रेन का परिचालन विशेष रूप से जोगबनी से जयपुर साप्ताहिक ट्रेन जोगबनी से बेंगलुरु जोगबनी से अहमदाबाद जोगबनी से वाराणसी जोगबनी से देवघर जोगबनी से नयी ट्रेन का संचालन किया जाये. जोगबनी से दिल्ली के लिए वाया छपरा गोरखपुर बरेली मुरादाबाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलायी जाये. फारबिसगंज स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक का विस्तार एवं यात्री शेड को बढ़ाया जाये. जोगबनी में एक और नए प्लेटफार्म का निर्माण अथवा प्लेटफार्म संख्या तीन पर लाइन बिछाए जाने का प्रावधान. कटिहार हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस को 3 साप्ताहिक करते हुए इसका विस्तार जोगबनी तक किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >