नदी में स्नान के दौरान किशोर की डूबने से मौत

परिजनों में मचा कोहराम

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया के चैता वार्ड संख्या 13 में बुधवार को घर से कुछ ही दूरी पर मरिया नदी घाघरी में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गये 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गयी. साथ में नदी स्नान करने गये बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मरिया नदी पहुंचे. जहां पानी में डूबे किशोर की खोजबीन की गयी तो किशोर का शव मिला. तबतक किशोर की मौत हो गयी थी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चिंटू कुमार मंडल पिता मनोज मंडल अपने दोस्तों के साथ नदी स्नान करने गया था. जहां वह गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर परिजनों की सूचना पर कुआड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >