ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर एसएसबी की भी लें मदद : डीएम

महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में बढ़ रही भीड़

जिलाधिकारी व एसपी ने रेल अधिकारियों के साथ की बैठक -19- प्रतिनिधि, जोगबनी सोमवार को जिलाधिकारी व एसपी जोगबनी स्टेशन पहुंचे और महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की. वहीं मौके पर उन्होंने ट्रेनों में होने वाली अनियंत्रित भीड़ को किस प्रकार नियंत्रित किया जाये. जिससे की भगदड़ की स्थिति पैदा न हो. इसके लेकर कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा की स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ आरपीएफ व जीआरपी के जवान ही काफी नहीं हैं. इसके लिए और अधिक मानव बल की आवश्यकता होगी. उन्होंने नगर परिषद कर्मियों व एसएसबी के जवानों को भी इसमें सहायता करने का आग्रह किया. स्टेशन के बाहर यात्रियों के विश्राम के लिए एक अस्थाई कैंप बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने जोगबनी नप ईओ को स्टेशन परिसर में एक या दो चलंत शौचालय लगाने का निर्देश दिया. मौके परर रेलवे के अक्षय सिंह, कमल कुमार बासुकी, गोरेलाल तिवारी, एसएसबी जोगबनी के कैंप प्रभारी पशुपति सिंह, जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सहित जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >