समाजसेवी का आकस्मिक निधन

निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

भरगामा. प्रखंड के सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत स्थित महथावा बाजार निवासी समाजसेवी राधा दास का गुरुवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. राधा दास लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे. क्षेत्र में उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव व जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए उन्हें विशेष पहचान प्राप्त थी. उनके निधन को स्थानीय लोगों ने समाज का बड़ा नुकसान बताया है. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव, पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव, प्रो गुरुदेव यादव, सरपंच दशरथ प्रसाद साह, पूर्व मुखिया बिंदेश्वरी दास, पूर्व मुखिया मिथिलेश राय सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >