स्कूल में पेड़ की टहनी गिरने से छात्रा की मौत

परिजनों ने किया रोड जाम

20-फोटो-21- प्रतिनिधि, अररिया नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी वार्ड संख्या 09 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला में मध्याह्न भोजन के बाद विद्यालय परिसर में खेल रही दो छात्राओं पर सूखे पेड़ की एक बड़ी टहनी टूट कर गिर गयी. इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. शिक्षक व छात्र-छात्राओं की मदद से घायल दोनों छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान कक्षा तीन की छात्रा विद्या कुमारी की मौत हो गयी. जबकि दूसरी छात्रा इलाजरत है. घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजन व आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय के सामने स्थित एनएच 327इ को लगभग 01 घंटे तक जाम कर दिया. अभिभावक व आये परिजनों का आरोप था कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा घटित हुआ है. उनका कहना है कि विद्यालय आये बच्चों के सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन पर होती है. सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर सदर प्रखंड के सीओ अजय कुमार, नगर थाना पुलिस में शामिल कुमार ऋषिराज, डायल 112 पुलिस के प्रभारी सुरेंद्र कुमार, टाइगर मोबाइल में शामिल जवान सुधीर कुमार शर्मा, चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस जवान पहुंचे व अभिभावकों को समझा बुझाकर शांत करवाया गया. इस दौरान एनएच 327इ पर दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. करीब एक घंटे के बाद जाम किये गये एनएच सड़क का यातायात बहाल करवाया गया. वहीं विद्यालय की शिक्षिका रागिनी कुमारी ने बताया कि बहुत दिनों से विद्यालय परिसर में सूखा पेड़ है. जिसको कटवाने के लिए संबंधित विभाग को कई बार सूचना दी गई है. फिर भी सूखे पेड़ को नहीं हटाया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा है. इस पर तो किसी का कोई नियंत्रण नहीं है. कहीं घर में या कहीं विद्यालय में छत गिर जाये तो आप क्या कहना चाहेंगे. आपदा पर किसी का नियंत्रण ही नहीं है. पेड़ की कटाई के लिए शिक्षा विभाग निर्णय नहीं ले सकते हैं. उसके लिए वन विभाग है. बहुत सारे पेड़ एनएच के बीच में है. शिक्षा विभाग से बच्ची को मुआवजा नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >