एसएसबी ने 85 किलो गांजा किया बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी ने की कार्रवाई

बथनाहा. भारत-नेपाल सीमा से सटे पथरदेवा एसएसबी जवानों ने एक जनवरी गुरुवार के अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुआल का ढेर से 85 किलो गांजा बरामद किया है. यह कार्रवाई पथरदेवा बीओपी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया. बीओपी प्रभारी ने बताया कि बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के गुवारपुचरी- चकोड़वा पुल के समीप पुआल के ढेर से 85 किलो गांजा बरामद किया है. बीओपी प्रभारी सूरत सिंह चौहान ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद बरामद गांजा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >