Araria News: बथनाहा (अररिया). स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के चिकित्सालय में बुधवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल अररिया के सहयोग से आयोजित शिविर कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. शिविर में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कमान अधिकारी ने किया रक्तदान के लिए प्रेरित
शिविर का शुभारंभ करते हुए कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने और उसे नया जीवन देने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान से समाज की मदद करने के साथ आत्मसंतोष भी मिलता है.
रक्तदाताओं को फल और जूस देकर किया उत्साहित
शिविर के दौरान कमान अधिकारी ने रक्तदाताओं को फल और जूस वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया. रक्तदान करने वाले कार्मिकों ने भी इसे सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा कार्य बताते हुए आगे भी ऐसे अभियानों में भाग लेने की बात कही.
एसएसबी के 14 कार्मिकों ने किया रक्तदान
शिविर में उप-कमांडेंट रविकांत चौधरी सहित वाहिनी के कुल 14 कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. आयोजन के दौरान रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गयी.
सदर अस्पताल की मेडिकल टीम रही मौजूद
Araria News: कार्यक्रम में संयुक्त अस्पताल के कमांडेंट (चिकित्सा) मनोज बोरा, डॉ. बीर बहादुर सिंह, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) मिस शबाना एमए सहित चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे. सदर अस्पताल अररिया की मेडिकल टीम से लैब टेक्नीशियन बादल कुमार साह, मो. इस्माईल, नितेश कुमार और सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य कार्मिकों ने शिविर के संचालन में सहयोग किया.
