एसएसबी के 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का समापन, सीमावर्ती गांवों के युवाओं को मिला स्वरोजगार का मंत्र

एसएसबी 56वीं वाहिनी द्वारा अररिया के सीमावर्ती गांवों में आयोजित 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में युवाओं को कृषि, मशरूम उत्पादन, सिलाई और इलेक्ट्रिक वायरिंग जैसे रोजगारपरक विषयों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया. इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है.

Araria News: जोगबनी (अररिया). 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा सीमावर्ती जीवंत गांव बैजनाथपुर, दमादिगी और पोखरिया में आयोजित 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया. यह प्रशिक्षण 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक-युवतियों ने भाग लिया.

रोजगारोन्मुखी विषयों का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि, मशरूम उत्पादन, इलेक्ट्रिक वायरिंग तथा सिलाई जैसे रोजगारपरक विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना था.

प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

समापन समारोह 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

प्रवीण कुमार ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे सीखी गई तकनीकों का नियमित अभ्यास करें और उसे स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Araria News: समापन समारोह में उप-कमांडेंट रविकांत चौधरी, सहायक कमांडेंट एवं "ई" समवाय प्रभारी अभिषेक गुप्ता सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी, जवान और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुदीप भारती

सुदीप भारती प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >