सुखा नशा को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान: आइजी

नशेड़ियों व तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नरपतगंज. नरपतगंज थाना निरीक्षण के दौरान सोमवार को पूर्णिया प्रक्षेत्र के आइजी विवेकानंद ने नरपतगंज से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार शराब व स्मैक की तस्करी को लेकर जानकारी ली. उन्होंने बताया कि लगातार अररिया, पूर्णिया, कटिहार जिले में सुखा नशा को लेकर लगातार पुलिस अभियान चला रही है. कटिहार के मनिहारी में 05 सौ ग्राम स्मैक का खेप बरामद किया गया है. घुरना में भी स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि जितने भी सीमावर्ती जिला हैं उनमें एसपी को सुखा नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. जिसमें लगातार सफलता भी मिल रही है. उन्होंने बताया कि जिन थानों में स्मैक के खिलाफ लापरवाही बरती गई है वैसे अधिकारियों पर पूर्व में कार्रवाई भी की गई है. इसका असर भी अब दिखने लगा है. आइजी विवेकानंद ने कहा कि सुखा नशा पर रोक के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. हर हाल में क्षेत्र में सूखा नशा पर अंकुश लगाने की बात कही. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है व कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >