जोगबनी. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने जोगबनी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना परिसर, मालखाना व अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की. निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सजगता व निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया साथ ही आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-सुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया.निरीक्षण के दौरान थाने के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
एसपी ने किया जोगबनी थाना का निरीक्षण
जन-सुनवाई मजबूत करने का निर्देश
