भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की 10.875 लीटर शराब बरामद, पुलिस को देख तस्कर नेपाल भागा

अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.875 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया.

अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड स्थित सोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा के समीप कार्रवाई करते हुए तस्करी की शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर शराब से भरा बोरा छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया.

पुलिस को देखते ही छोड़कर भागा बोरा

सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल की ओर से सिर पर बोरे में शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम दिवा गश्ती के दौरान चंदामोहन नेपाल सीमा के निकट पहुंची. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह बोरा फेंककर नेपाल की ओर भाग निकला.

10.875 लीटर शराब जब्त

पुलिस ने मौके पर पड़े बोरे की तलाशी ली, जिसमें 10.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. शराब को जब्त कर थाना लाया गया.

अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में स्वलिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >