33 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

4-प्रतिनिधि, नरपतगंज एसएसबी व बसमतिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के भैरोगंज इंडो नेपाल सीमांकन पिलर संख्या 197/4 के समीप 33 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर में नेपाल के सुनसरी जिले के चकरा ठारी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ राजाबास निवासी दीपेंद्र मोची पिता राजकुमार मोची बताया जा रहा है. तस्कर नेपाल से गांजा तस्करी कर बार्डर के रास्ते बसमतिया थाना क्षेत्र से बाहर जाने की फिराक में था. इसी बीच एसएसबी व पुलिस ने भैरोगंज गांव के समीप 33 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >