पलासी. पलासी पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर गंगझाली गांव के समीप स्कार्पियो सहित 1920 बोतल नेपाली शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक में मो रिजवान अली गांव मोहनियां बताया जा रहा है. जबकि एक कारोबारी मौके पर से फरार हो गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मारपीट में तीन लोग घायल
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में डेहटी गांव की मनिका देवी, श्यामपुर गांव के मो साकिब व मो अदिब बताया जा रहा है. परिजनों ने आनन-फानन में तीनों घायल को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक ने बताया कि तीनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.
