नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर के समीप 122 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर में मिर्जापुर वार्ड संख्या 01 निवासी जीवन कुमार, पिता जयराम यादव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार तस्कर बाइक से 122 बोतल शराब लेकर भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहा था. पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली. बाइक से शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
122 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
122 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
