परवाहा. बौंसी थाना के लकुनमा गांव में बीते तीन मई को शादी के नियत से एक 20 वर्षीय युवती का अपहरण की घटना घटित हुई थी. इस बाबत अपहृता के पिता के लिखित आवेदन पर बौंसी थाना कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया था. जिसमें धीरज शर्मा, राजू शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होते हीं पुलिस ने अपहृता की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र से उक्त लड़की को बरामद कर लिया. मामले को लेकर बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है. बयान के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है.
बौंसी पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
बौंसी पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
