25 हजार नकद, जेवरात सहित 10 लाख के नुकसान का अनुमान
फारबिसगंज. भागकोहेलिया पंचायत के चौरा वार्ड संख्या तीन निवासी सुरेन मंडल व सुबोध मंडल दोनों पिता स्व आनंदी मंडल के चार घर में बुधवार की सुबह अचानक आग लगने से 25 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे फर्नीचर, अनाज, कपड़ा, जेवरात व कागजात जल गये. अगलगी की इस घटना में आठ मवेशी की भी झुलसने से मौत हो गयी. पीड़ित गृहस्वामी ने इस अग्निकांड में नगद सहित लगभग 10 लाख रुपये से अधिक के क्षति होने की बातें कही. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घर के सभी लोग रात्रि में घर में सोये हुए थे. बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे अचानक घर में लगी आग व धुंआ से नींद खुली तो उनलोगों ने हल्ला शुरु कर दिया. किसी तरह सपरिवार जान बचा कर घर से बाहर निकले. हो-हल्ला सुन कर व आग की तेज लपटे देख कर बड़ी संख्या में लोग दौड़ कर पहुंचे. आसपास चापाकल, मोटर से पानी ले कर आग बुझाते हुए अग्निशन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निशन विभाग की टीम दमकल के दो वाहन के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगो के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया. तबतक उनका चारों घर व नगद राशि व घर में रखा सारा सामान जल गये. आठ मवेशी की झुलस कर मौत भी हो गयी. पीड़ित ने बताया कि आगलगी की घटना में घर के जल जाने के कारण अब सिर छुपाने के लिए कोई आशियाना नही है जिस कारण वे लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. बिजली का शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बातें कही जा रही है. जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि रियाज अनवर,आलोक विश्वास, अरुण कुमार मंडल,कन्हैया कुमार,अरविंद कुमार,मुकुन भगत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंच कर पहुंच कर अगलगी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने में लगे हैं.कहते हैं सीओ
इस संदर्भ में पूछे जाने पर सीओ पंकज कुमार ने कहा कि अगलगी की सूचना मिली है. संबंधित राजस्व कर्मचारी डब्लू पंडित ने घटना स्थल पर भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट मिलते ही सरकारी सहायता दी जाएगी.———————————आशियाना सर छुपाने के लिए खुला आसमान है सहारा
फारबिसगंज. भागकोहेकिया पंचायत के चौरा वार्ड संख्या 03 में बुधवार के अहले सुबह घटित अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग अपने जले हुए आशियाना व घर के सामानों व झुलसे कर मरे हुए पशुओं को देख कर विलाप करते रहे. पीड़िता रेखा देवी ने कहा कि उनके पति पुत्र सभी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं. विगत दो दिन पूर्व ही उनके पुत्र ने उन्हें 25 हजार रुपये भेजा था व पुत्री ने अपना सोना चांदी का जेवर उन्हें ला कर रखने को दिया था. अगलगी की घटना में रुपये व जेवर जेवरात सहित सारा सामान जल गये. हालात ये हो गयी है कि अब सर छुपाने के लिए खुला आसमान है सहारा है. इधर अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मनोज विश्वास पीड़ित के घर पहुंच कर घटित घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित को सांत्वना दिया व हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
