जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने मंगलवार की शाम गश्ती के दौरान रानी चौक के निकट पश्चिम बंगाल से अररिया की ओर आ रही विदेशी शराब लदी एक कार को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से कुल 21.780 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में बीयर व शराब बंगाल से लायी जा रही है. सूचना के आधार पर रानी चौक के पास वाहन जांच किया. इस दौरान एक लाल रंग की कार को रोकने का प्रयास किया. चालक पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला. पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड के 21.780 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गयी. कार संख्या बीआर-01 एवी-5583 को जब्त कर थाना लाया.
21.780 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक फरार
21.780 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक फरार
