ARARIA : स्मैक तस्करी का खुलासा, मुख्य तस्कर समेत तीन गिरफ्तार, 8.36 लाख नकद बरामद

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह व नवीन कुमार की रिपोर्ट :

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मुख्य तस्कर मो. रऊफ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16.01 ग्राम स्मैक और 8 लाख 36 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए हैं. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. पुअनि संजीव कुमार के आवेदन पर 10 मई 2026 को त्रिशुलिया घाट जाने वाली सड़क पर बाबाजी के कुटी के पास से राम कुमार राय व अबुनसर उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में दोनों के पास से भूरे रंग की प्लास्टिक पुड़ियों में बंधा स्मैक मिला जिसका वजन 16.01 ग्राम पाया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने स्मैक इस्तमा टोला निवासी हैदर अली की बहन लीलो से खरीदी थी. आरोपियों की निशानदेही पर 11 मई को इस्तमा टोला में छापेमारी की गई. पुलिस को देखकर सपदर व लीलो भाग निकले. राम कुमार राय की निशानदेही पर मो. रऊफ, 55 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया. उसके घर से ट्रंक और बक्से में रखे 8 लाख 36 हजार 400 रुपये और एक आईफोन बरामद हुआ. रऊफ ने बताया कि 45 हजार रुपये उसके हैं और शेष सपदर व लीलो के हैं जो स्मैक का कारोबार करते हैं. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस संख्या 246/26 दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फरार सपदर और लीलो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. कार्रवाई में पुअनि जितेन्द्र प्रसाद, श्वेता कुमारी, राजनारायण यादव समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >