कारतूस के खोखे व मानव बाल के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

कारतूस के खोखे व मानव बाल के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

बथनाहा. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के जवानों ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है. शुक्रवार को कुशमाहा के सीमा चौकी भेड़ीयारी के जवानों ने पिलर संख्या 178 के पास, भारतीय क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर घेराबंदी कर छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. ये सभी तस्कर छह साइकिलों पर सामान लादकर भारत से नेपाल की ओर जा रहे थे. जवानों ने तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया. जिसमें 5.56 एमएम के 73 खाली कारतूस, 09 एमएम के सात खाली कारतूस, 30 किलोग्राम मानव बाल, 40 किलो धातु उपकरण व इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं. गिरफ्तार तस्करों में नासिर अहमद, रफीकुल शेख, बिलाल शेख, जुल्फीकार,अनिशूर शेख व राजन अली शेख सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले बताया जा रहा है. एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों व जब्त सामान को जोगबनी थाना को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >