सिकटी में मिशन परिवार विकास अभियान शुरू, 14 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम; 210 महिलाओं ने अंतरा सुई में जतायी रुचि

सिकटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है. यह अभियान 14 सितंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करना है. अभियान के तहत सास-बहू सम्मेलन में विशेष काउंसलिंग भी की जा रही है.

Sikti Mission Parivar Vikas 2026: सिकटी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा की अध्यक्षता में मिशन परिवार विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान 14 सितंबर तक चलेगा. अभियान के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सास-बहू सम्मेलन आयोजित कर काउंसलिंग की जा रही है.

छोटे परिवार के लाभों को लेकर किया जा रहा जागरूक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और छोटे परिवार की अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जा रहा है.

इसके तहत लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जा रही है. दंपतियों को बच्चों की संख्या दो तक सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही परिवार को स्वस्थ और व्यवस्थित रखने में परिवार नियोजन की भूमिका के बारे में भी बताया जा रहा है.

सास-बहू सम्मेलन में हो रही काउंसलिंग

अभियान के तहत सास-बहू सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और परिवार के सदस्यों को परिवार नियोजन के बारे में समझाया जा रहा है. स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से छोटे परिवार के फायदे और बच्चों के बीच पर्याप्त अंतर रखने की जरूरत बतायी जा रही है.

इस दौरान नवविवाहित दंपतियों को उपहार स्वरूप परिवार नियोजन किट भी वितरित की गयी. आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की.

78 महिलाओं ने बंध्याकरण, 210 ने अंतरा सुई में जतायी रुचि

जागरूकता अभियान के दौरान अब तक 78 महिलाओं ने महिला बंध्याकरण कराने की इच्छा जतायी है. वहीं 210 महिलाओं ने अंतरा सुई अपनाने में रुचि दिखाई है. कई महिलाओं ने कॉपर-टी लगवाने की भी इच्छा जतायी है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परिवार नियोजन के इन साधनों के माध्यम से दंपति दो बच्चों के बीच पर्याप्त अंतर रख सकते हैं. स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लोगों को उपलब्ध साधनों और उनके इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है.

Sikti Mission Parivar Vikas 2026: शादी की सही उम्र और बच्चों में अंतर रखने की दी जानकारी

बीएचएम अनूप कुमार ने बताया कि मिशन परिवार विकास के तहत योग्य दंपतियों को स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

लोगों को सही उम्र में शादी करने, शादी के दो साल बाद पहला बच्चा करने और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने की जानकारी दी जा रही है. प्रसव के बाद भी परिवार नियोजन के उपयुक्त साधन अपनाने को लेकर महिलाओं और दंपतियों को जागरूक किया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि परिवार नियोजन से जुड़े निर्णय दंपति सही जानकारी और परामर्श के आधार पर लें. इसके लिए अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय प्रताप सिंह

संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >