श्री श्याम महिला परिवार ने निकाली निशान शोभायात्रा

निशान यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

फारबिसगंज. श्री श्याम महिला परिवार के द्वारा अपने वार्षिकोत्सव पर रविवार को शहर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर से निकली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई. शोभायात्रा में महिलाओं ने बाबा श्याम के भजनों में नृत्य प्रस्तुत कर धमाल मचाया. शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने बाबा श्याम के चरणों में भजनों की वर्षा की. कार्यक्रम के बारे में विशेष रूप से महिला परिवार की सदस्या सरोज अग्रवाल, चित्रा मित्तल, सुनीता राजगड़िया, मुख्य यजमान सुमन जिंदल, सुलोचना अग्रवाल, शांता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीनू चौखानी, ज्योति फिटकरी आदि ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है कि महिला परिवार श्री श्याम बाबा का 16 वां वार्षिक अमृत महोत्सव मना रहा है, इस कार्यक्रम में जो सहयोग समाज व तमाम अन्य संस्थाओं का हमारी संस्था को मिलता है. उसके लिए श्री श्याम महिला परिवार तहेदिल से शुक्रिया अदा करती है. महोत्सव के मुख्य यजमान बदल जिंदल व सुमन जिंदल ने पंडित अंगद दुबे, अभिषेक दुबे, अनिल पांडये, देवाशीष पांडेय के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गयी. कलियुग का राजा खाटू नरेश महिलाओं के द्वारा कलियुग का राजा खाटू नरेश जैसे भजनों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई. शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के द्वारा खाटू नरेश के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. महिलाओं ने पूरे रास्ते भर में बाबा श्याम के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >