ओंकारेश्वर शिव मंदिर कुआड़ी से निकाली भव्य श्रीराम शोभायात्रा

श्रीराम शोभायात्रा में हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल

श्रीराम के जयकारे से गूंजता रहा क्षेत्र,अघोर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र,चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली श्रीराम शोभायात्रा, कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ओंकारेश्वर शिव मंदिर कुआड़ी से हनुमान जयंती के अवसर पर रविवार को भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गयी. श्रीराम शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर हटिया रोड, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के रास्ते मुख्य सड़क पर पहुंची जहां से सत्संग भवन के रास्ते शीशा बाड़ी मोड़ से कठफर के रास्ते कार्यक्रम स्थल पहुंची. इस बीच जय श्रीराम, जय जय श्री राम के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा. पारंपरिक बाजे गाजे के साथ निर्धारित रूट निकली श्रीराम शोभा यात्रा में अघोर नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा तो छोटे छोटे बच्चों को प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी के साथ वीर हनुमान रामायण सीरियल का एहसास करा गया. इधर श्रीराम शोभा यात्रा को लेकर कुआड़ी हटिया की दुकान अमूमन बंद रही. श्रीराम शोभा यात्रा में महिला व पुरुषों के साथ युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं आयोजक समिति से मिली जानकारी अनुसार श्रीराम शोभा यात्रा के समापन पर ओंकारेश्वर शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद के रूप में खिचड़ी की व्यवस्था की गयी. श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर ही वापस घर गये.

चाक चौबंद थी सुरक्षा-व्यवस्था

श्रीराम शोभा यात्रा में किसी तरह का खलल न पड़ जाये इसे लेकर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ जिला मुख्यालय से आये महिला व पुरुष पुलिस बल शामिल रहे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुआड़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार, सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सदलबल मौजूद रहे. श्रीराम शोभा यात्रा में भाजपा युवा नेता जोशी मंडल,मुखिया वीणा देवी,कुर्साकांटा मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, सरपंच पूजा देवी, पंसस बिजली देवी, मुरली मंडल,रमेश मंडल, रितेश राणा,पूर्व सरपंच राजनारायण निराला, मो शाहजहां सहित आयोजक समिति के पुनीत साह, सरदार मिट्ठू सिंह, त्रिलोक साह, संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता,जितेंद्र गोस्वामी, शशिभूषण राय, राजकुमार सिंह, आशु साह, यश गुप्ता, मुरारी गुप्ता, बिनोद चौधरी, संतोष भगत, गौतम साह, मुरली माही, रवि किशन, प्रभाकर साह, मुरारी गुप्ता समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >