फारबिसगंज व बथनाहा थानेदार से शोकॉज

वारंट व कुर्की का तामिला न्यायालय में समर्पित नहीं किया

अररिया. जिले के दो थानेदारों क्रमशः फारबिसगंज थानेदार व बथनाहा थानेदार के विरुद्ध न्यायालय आदेश की अवहेलना करने पर न्यायमंडल अररिया के एडीजे-06 सह पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज अजय कुमार ने दो अलग-अलग मामलों में शो-कॉज किया है. शो-कॉज एसपी के माध्यम से भेजा गया है. विशेष जानकारी देते हुए पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी श्यामलाल यादव ने बताया कि फारबिसगंज थाना कांड संख्या 832/2021 स्पेशल पॉक्सो 60/2023 में अभियुक्त ढोलबज्जा चमेली टोली निवासी मो एकलाख उर्फ एकबाल की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था. जिसमे संबंधित थानेदार के द्वारा अबतक कोर्ट में ननबेलेबल वारंट व कुर्की का तामिला न्यायालय में समर्पित नहीं किया है. वहीं पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल पीपी श्यामलाल यादव ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 82/2021 स्पेशल पॉक्सो 1106/2022 में अभियुक्त भदेश्वर वार्ड-02 के रहने वाले सीकेन ऋषिदेव की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने ननबेलेबल वारंट- कुर्की जब्ती का आदेश दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >