शिवरात्रि पर शिवलिंग की होगी प्राण प्रतिष्ठा

ग्रामीणों में उत्साह

-7-प्रतिनिधि, सिकटी प्रखंड के बरदाहा पंचायत स्थित दुर्गा ढेंगरी मंदिर परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग की स्थापना को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं. इस अनुष्ठान को काशी के विद्वानों द्वारा यज्ञाचार्य रोहित मिश्रा के सानिध्य में प्रारंभ किया जायेगा. शिवमंदिर स्थापना समिति के सचिव कोषाध्यक्ष प्रभु नारायण झा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा मंदिर परिसर में शिव मंदिर का निर्माण किया गया है. आगामी 26 फरवरी को शिवरात्रि पर पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग स्थापित किया जायेगा. शिवलिंग के स्थापना से पूर्व 22 फरवरी को वैदिक मंगलाचरण व भव्य कलश शोभायात्रा सहित पंचांग पूजन प्रारंभ होगा. जबकि 23 फरवरी रविवार को वेदी पूजन, मूर्ति पंचामृत स्नान ध्यानाधिवाश. 24 फरवरी सोमवार को घृत अधिवास, महामंत्र जाप. वहीं 25 फरवरी को फल पुष्प अधिवेश व नगर भ्रमण सहित 26 फरवरी को लेपन प्राणप्रतिष्ठा, नेत्र आवरण, महाआरती के उपरांत अष्टयाम प्रारंभ होगा. यज्ञाचार्य रोहित मिश्रा के सानिध्य में काशी के अन्य विद्वानों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जायेगा. इस मौके पर अध्यक्ष मधुसूदन झा व सचिव कृत्यानंद झा भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >