एसएफसी गोदाम बंद, बैरंग लौटे पीडीएस दुकानदार

पीडीएस दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

-8-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम बगैर किसी सूचना के बंद होने के कारण बुधवार को खाद्यान्न का उठाव करने सिकटी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए पीडीएस दुकानदारों ने गोदाम में आक्रोश प्रदर्शन किया. आक्रोश प्रदर्शन में शामिल सिकटी प्रखंड के पररिया पंचायत के मो सुभान व मो अफसर आलम तो बरदाहा पंचायत के मो अजहरुद्दीन व कुचहा पंचायत के अमन लाल राम ने बताया कि अन्य प्रखंडों में खाद्यान्न का उठाव किया जा रहा है. लेकिन एसएफसी गोदाम कुर्साकांटा के प्रबंधक सूफी अख्तर की मनमाने पूर्ण रवैया के कारण बगैर सूचना के ही गोदाम को बंद रखा गया है. फरवरी माह में महज दो दिन बचे हैं. लाभार्थी परेशान कर रहा है क्या जवाब दें. पीडीएस दुकानदारों ने एसएफसी प्रबंधक पर सौतेला व्यवहार का भी आरोप लगाया. पीडीएस दुकानदारों ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड को सबसे पहले खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है तो सिकटी प्रखंड को काफी देर से. एमओ सिकटी नवीन कुमार ने बताया कि पीडीएस दुकानदार की सूचना पर एसएफसी प्रबंधक से बात करने पर बताया गया कि एसएफसी गोदाम बंद है. जबकि अन्य गोदाम में उठाव किया जा रहा है. एमओ ने बताया कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है. …………. विद्यालय का ताला तोड़कर चावल व अन्य सामान की चोरी परवाहा. बौंसी थाना क्षेत्र के नन्दनपुर पंचायत के वार्ड 10 स्थित प्राथमिक विद्यालय मुशहरी टोला मिर्जापुर में मंगलवार की देर रात्रि विद्यालय का ताला तोड़कर विद्यालय से चावल, तेल, बर्तन, दाल, मसाला आदि की चोरी कर ली. चोरी की घटित घटना को लेकर प्रधानाध्यापक श्रावण कुमार ऋषिदेव ने बौंसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि प्रधानाध्यापक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >