अररिया. 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन शनिवार को एसबीआइ आरसेटी अररिया में किया गया. जिसमें 30 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई-कटाई से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दी गयी. इस मौके पर निदेशक किशोर कुमार यादव, डीडीएम नाबार्ड मयंक माणिक्य, संकाय शशांक शेखर, राममोहन झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
