महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

बथनाहा. एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा के कार्य क्षेत्र गांव हटेवा में बेरोजगार सीमावर्ती महिलाओं के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का समापन हो गया. यह कोर्स रामा फाउंडेशन बीरपुर के द्वारा हटेवा गांव में ही चलाया जा रहा था. जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न किया. मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56 वीं वाहिनी के सहायक-कमांडेंट अर्जुन अड़नूर ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें. एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित अर्जून अडनूर सहायक कमांडेंट व अन्य बल कार्मिक के साथ गणेश मंडल मुखिया, विरेन्द्र यादव समाज सेवी, विशो यादव व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. 12

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >