ब्रेन हेमरेज होने से सेविका की मौत

तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया

जोकीहाट. प्रखंड के डूबा पंचायत के वार्ड संख्या 07 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 79 की आंगनबाड़ी सेविका 35 वर्षीय रुबिया खातून पति मुश्ताक का ब्रेन हेमरेज से मौत हो गयी. वहीं क्षेत्र में शोक व्याप्त है. शनिवार को उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित रिश्तेदारों में कोहराम मच गया. सेविका की मौत पर प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं सदमे में हैं. मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व अचानक सेविका रुबिया खातून की तबीयत बिगड़ गयी थी. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए नेपाल के न्यूरो अस्पताल लेकर गये. जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की. इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गयी. मृतका अपने पीछे तीन छोटी-छोटी पुत्री को छोड़ गई हैं. मां के यूं अचानक चले जाने से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव की महिलाओं ने बताया कि रुबिया खातून एक कर्मठ, मिलनसार व जिम्मेदार सेविका थी. जो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों व महिलाओं की सेवा कर रही थी. मौत की सूचना मिलते ही आंगनबाड़ी सेविका परवीन कौसर, रिजवाना, वहीदा, नुसरत, रजिया, चंपावती देवी, हुस्नआरा, राबिया सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका मृतका के परिजनों को सांत्वना दिया. इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया. क्षेत्र में रुबिया खातून के निधन को अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है. पूर्व विधायक शाहनवाज आलम ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >