राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन, सेवा और सुरक्षा का लिया संकल्प

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन मनाया. इस अवसर पर उन्होंने समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया. कार्यक्रम में देश की संस्कृति और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श हुआ.

फारबिसगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधने के साथ एक-दूसरे की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा और समाज व राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया.

देश और समाज की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वयं की रक्षा, देश की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मानव समाज की रक्षा और माता-बहनों की रक्षा को अपना दायित्व बताते हुए संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जायसवाल ने की.

संघ संचालक ने दिया बौद्धिक

जिला संघ संचालक सचिदानंद मेहता ने बौद्धिक सत्र में महापुरुषों के जीवन और देश की संस्कृति, सभ्यता, विज्ञान, नालंदा विश्वविद्यालय तथा धार्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों पर विचार रखे. उन्होंने बलि राजा और भगवान कृष्ण सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र केवल भाईचारे और प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी है. सभी स्वयंसेवकों को एकजुट होकर देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया गया.

कार्यक्रम में रजनीश, राजेश यादव, रमेश मेहता, निर्मल कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, शंभू मेहता, अक्ष कुमार, मोहित कुमार, मयंक, मोनू, लौकेश कुमार, प्रेम ठाकुर, आर्यन राज समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे.

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य. | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपुल विश्वास

विपुल विश्वास प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >