11-प्रतिनिधि, फारबिसगंज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के 08 सूत्री मांगों के समर्थन में पीडीएस डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल एक पखवाड़े तक चलने के बाद हड़ताल के समाप्त हो जाने से लाभुकों ने राहत की सांस ली है. पीडीएस दुकानदारों के हड़ताल समाप्त होने व पीडीएस दुकानों के खुलने व पीडीएस दुकानदारों के द्वारा लाभुकों के बीच अनाज का वितरण शुरू किये जाने से अनाज उठाने के लिए शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पीडीएस दुकानों पर रविवार को लाभुकों की काफी भीड़ देखी गयी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उद्यानंद मेहता, उपाध्यक्ष नैय्यर आलम,सुधीर कुमार उर्फ टिंकू जयसवाल,शहजादा अंसारी,अजहर आलम,जाबिर अंसारी, अरुण निराला हारून अंसारी, मनोज चौधरी, दिनेश भगत, इकराम अंसारी, सचिन कुमार, देवराज मंडल, आजाद अंसारी, विनोद चौधरी सहित अन्य सभी पीडीएस डीलर्स अपने पीडीएस दुकानों को खोल कर लाभुकों के बीच अनाज का वितरण करते दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
