जयंती पर याद किये गये रामानुजन

श्री निवास रामानुजन की तस्वीर पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

फारबिसगंज. राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता व विनोद कुमार तिवारी के संचालन में शहर के पीडब्ल्यूडी परिसरमें एक कार्यक्रम का आयोजन कर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन आयंगर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी. सर्वप्रथम उपस्थित सज्जनों ने श्री निवास रामानुजन की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर फारबिसगंज के प्रसिद्ध गणित शिक्षक विश्वेश्वर राय को पूर्व प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण पटेल, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल, दिलीप कुमार सिंह, अमिताभ पांडे, हसमत सिद्दीकी, क्लब के सचिव विनोद कुमार तिवारी, अध्यक्ष हेमंत यादव, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने शॉल ओढ़ाकर कर व साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर कर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >