लंबित कांडों का करें त्वरित निष्पादन

एसपी ने नरपतगंज थाना का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, अररिया अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मंगलवार को देर रात नरपतगंज थाना पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय, भवन आदि का निरीक्षण करते हुए महिला कांडों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान सभी अनुसंधानकर्ता से गंभीर मामलों की जानकारी लेते हुये लंबित मामलों को निष्पादन समेत केस अनुसंधानकर्ताओं को घटनास्थल पर पहुंचकर एविडेंस के आधार पर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया, जिससे पीड़ित को सही न्याय मिल सके निरीक्षण के दौरान बेरक मालखाना हाजत बिल्डिंग आदि की भी जांच की व साफ-सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिया. थाना क्षेत्र में गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के बारे में जानकारी ली. फोरलेन पर 24 घंटे गस्ती व शराब तस्करों पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया. चोरी की घटनाओं को लेकर भी चौकसी बढ़ाने समेत कई निर्देश दिये, एसपी ने बताया कि केस में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी का जल्द निर्देश दिया गया है. अनुसंधानकर्ताओं को कांड के निष्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी महिला कांडों मामलों के निस्तारण समेत थाना में विभिन्न समस्याओं को लेकर निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण में अरारिया एसपी अंजनी कुमार, फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कुमार विकास, अमित कुमार, अंजना रंजन समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >