भरगामा. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार मार्च से जारी राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रखंड में सरकारी कामकाज ठप हो गया है. आमजन को म्यूटेशन, भू-मापी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र व जमाबंदी सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को सुबह 10:20 बजे की तरह प्रखंड कार्यालय खुला. जहां बीडीओ शशिभूषण सुमन, सीओ निरंजन कुमार मिश्र व अन्य कर्मी अपने कार्यों का निष्पादन करते दिखें, लेकिन राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं ठप रहीं. कार्यालय पहुंचे कई नागरिकों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा. जिससे वे मानसिक व आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं. हड़ताल के कारण दूर-दराज से आए ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रमाण पत्रों की जरूरत पढ़ाई, नौकरी व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए होती है, लेकिन हड़ताल के कारण सभी जरूरी काम रुक गये हैं. ग्रामीण बबलू रजक, सुरेश मंडल,सदानंद राम ने कहा मैं जाति प्रमाण पत्र बनवाने आया हूं. लेकिन राजस्व कर्मचारी के नहीं मिलने से वापस लौटना पड़ा. इधर, राजस्व पदाधिकारी रविराज ने बताया राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से लोगों को काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
