लोगों को आग से बचाव की दी जानकारी

अग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर किया जागरूक

अररिया. जिले के संचालित अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सिमराहा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके प्रदर्शित किये गये. सतर्कता बरतने संबंधी उपायों की जानकारी दी गयी. उपस्थित अधिकारियों ने लोगों को अगजनी की घटनाओं से बचाव व इससे होने वाले जान-माल की क्षति को कम करने संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी आमलोगों के साथ साझा किया. मौके पर ट्रैफिक डीएसपी फखरे आलम, पद्म पराग वेणू जी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >