सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

लोगों ने की जांच की मांग

नरपतगंज. नरपतगंज बाजार स्थित नगर पंचायत क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर शनिवार रात दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश प्रकट किया. इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता मामले की जांच की मांग करते रहे हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश देखते हुए सड़क निर्माण करा रहे संवेदक के मुंशी सहित कर्मी साइड से फरार हो गये. मालूम हो हो कि नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल योजना अंतर्गत नरपतगंज में हनुमान नगर पथ में मरम्मत कार्य 03 करोड़ की राशि से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिस निर्माण कार्य को लेकर नरपतगंज एनएच 27 से अस्पताल चौक जाने वाली सड़क तक संवेदक के द्वारा ढलाई कार्य कराया जा रहा है. जिसमें संवेदक भारी अनियमितता बरत रहे हैं. जबकि शनिवार दोपहर से स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर संवेदक की मनमानी के खिलाफ जांच की मांग की. लेकिन इसके बावजूद भी संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य जारी रखा. जिसके बाद शनिवार की देर संध्या स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. सभी एक साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोककर मनमानी का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारी से जांच की मांग करने लगे. हालांकि मामला बढ़ता देखकर मौके पर पहुंचे बुद्धिजीवियों के द्वारा सभी ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. विरोध प्रदर्शन मेंअनंत लाल सादा, लाल यादव, दीपक भगत, दिनेश गुप्ता, आमोद मंडल, सूर्यनारायण यादव, नवीन कुमार, सोनू गुप्ता, बबलू ठाकुर ,शाहनवाज हुसैन, मो केसर, बिट्टू भगत आदि ने बताया कि संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. इस मामले में विभाग के इंजीनियर राजकुमार निराला ने बताया कि निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जानकारी दी है इसकी जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >